India - Page 575
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार पंजाब का दौरा किया और लुधियाना में भाजपा की एक अहम बैठक में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मकसद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाना था।
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर इस्तीफे की घोषणा करते हुए काफी भावुक भी दिखे।
सरकार ने सोमवार को बताया कि नया आधार ऐप लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में 3.1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर चुका है। देश भर में लोगों के बीच इस ऐप को तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।
बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कंपनी ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) के ऑडिट नोटिस को चुनौती दी थी।
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राज बब्बर ने अपने करियर में हर तरह की भूमिका निभाई और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने कभी हीरो का किरदार निभाया, तो कभी ऐसा नेगेटिव रोल अदा किया, जिसे दर्शक कभी भूल ही नहीं पाए।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि आज भारत दुनिया को अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है।
'फराओ' (मिस्र की टीम) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जीत दर्ज की। इस टीम को जीत का सूखा खत्म करने के लिए 92 साल और 25 दिन का समय लगा।
भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 291.17 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,094.07 और निफ्टी 89.80 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,102.90 पर था।
तेलंगाना में गाड़ी की जांच के दौरान ट्रक ने परिवहन अधिकारी को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली जिले में वाहनों की चेकिंग के दौरान तेजी से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के एक अधिकारी की मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


