India - Page 603
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसयू बैंक के शेयरों के समर्थन से निफ्टी50 और सेंसेक्स में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को सरकारी तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।
200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और मकोका से जुड़े हाई प्रोफाइल मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और 27 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर हिंदुओं के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु 'बाबा' के दरबार में आकर उनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हालांकि, वर्ष 2013 में 16 और 17 जून को इस धार्मिक स्थान पर एक ऐसी भयानक प्राकृतिक त्रासदी आई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की जान चली गई।
भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्रा की पहचान रेणु के तौर पर हुई है, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा क्षमताओं और आत्मनिर्भरता की दिशा में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर एक 'एक्स' पोस्ट किया है। उन्होंने 'माईगव इंडिया' के एक पोस्ट को रिपोस्ट कर कहा कि इस थ्रेड में बताया गया है कि कैसे भारत ने वायु, जमीन और समुद्र में अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया, स्वदेशी तकनीकों को उन्नत किया और आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।
दिल्ली से रायपुर पहुंचे एयर इंडिया का एक विमान बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी टकराने) की घटना का शिकार हो गया। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन, विवादित सीएमआरएल-एक्सलॉजिक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं।
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की सलाह दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा ध्यान केवल महाराष्ट्र के विकास और प्रगति पर केंद्रित है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


