India - Page 602
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम 5-14 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। इस दौरे पर वह स्कॉटलैंड सीनियर महिला, इंग्लैंड अंडर-21, यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 और बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेलेगी।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल के अपने शानदार फॉर्म को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बरकरार रखा है। अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन की पारी खेलने वाले गिल ने बुधवार को लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगा दिया।
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर 402 बनाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून (शुक्रवार) को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। इसकी घोषणा बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से की गई।
भारत के 27 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन ने बुधवार को अफगानिस्तान के विरुद्ध शतकीय पारी खेली। इसी के साथ ईशान सबसे कम पारियों में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
टीवी शो 'कहानी घर घर की' में अभिनेत्री साक्षी तंवर का पार्वती बहू वाला किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी उसी छवि से देखने लगे थे। लेकिन असल जिंदगी में साक्षी डांस लवर हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली मुलाकात में तीन भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाने की मांग की है।
ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने एनडीपीएस और पॉक्सो कोर्ट काशीपुर में स्थापित किए जाने की मंजूरी दे दी है, इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए खुशी जताई है।
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो और स्टोरी अपलोड कर अपने इलाके और हमउम्र युवाओं के बीच दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


