India - Page 604
टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावेल डुरोव ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध से 15 करोड़ से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए।।
दिग्गज अभिनेत्री मधु ने खुलासा किया कि फिल्म 'दिलजले' में उनकी भूमिका के कारण ही उनकी शादी हुई। आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान मधु ने बताया कि जब उनके पति ने उन्हें फिल्म में देखा, तो वह उन पर पूरी तरह से मोहित हो गए थे।
दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला साइबर थाना टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि निवेशक और कारोबारी इस संभावना का आकलन कर रहे हैं कि ईरान से जुड़ा संघर्ष समाप्त हो सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकता है।।
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में एक किराए के घर में 20 वर्षीय युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पीड़िता की पहचान अनुषा के तौर पर हुई है और आरोपी 25 साल का शरथ है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बुधवार को राजस्थान के कोटा से अपना देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' आंदोलन शुरू करेगी। यह आंदोलन पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ियों और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर केंद्रित होगा।
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की सर्विस में बुधवार को रुकावट आई। सुबह करीब 8:30 बजे सर्विस ठप होने की सबसे अधिक शिकायतें मिलीं।
गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। दो हमलावरों ने आरएसएस कार्यालय को लक्ष्य कर दो पेट्रोल बम फेंके।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर आशावाद के कारण पिछले तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार सुबह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखाई दिए।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


