India - Page 657
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मालवीय नगर होटल आग मामले में गिरफ्तार किए गए कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा।
सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे।
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की भारत की टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। सूर्यकुमार की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है।
अमेरिकी गायिका और गीतकार ओलिविया रोड्रिगो इन दिनों अपने नए एल्बम को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और नए एल्बम से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने कई तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) और प्रतिबंधित सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।
आज के दौर में जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाने वाली स्कीमों का जाल देशभर में फैल चुका है। हर साल हजारों लोग ऐसे वादों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन को नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कुल आठ तृणमूल कांग्रेस काउंसलर अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी और उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सात साल का सूखा खत्म करते हुए शनिवार को सैफ चैंपियनशिप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3-1 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


