India - Page 70
महाराष्ट्र में एमपीएससी (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रतियोगी परीक्षा के शिक्षकों और छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार सुबह मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें रखीं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी दी कि इस मामले में कई दुकानों को सील किया गया है।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी।
रिसर्चर्स ने पाया कि ओपनएआई के कुछ 'रोग एआई' एजेंट्स ने एक जर्मन वेबसाइट पर नियंत्रण कर लिया था और उसे दूसरे एआई एजेंट्स के लिए एक मैसेज बोर्ड में बदल दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद अमेरिका की एआई कंपनी ओपनएआई ने कहा है कि वह ऐसी चिंताओं को दूर करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर काम कर रही है और आने वाले हफ्तों में इसे शेयर करेगी।
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान हर साल की तरह बड़ी संख्या में गोविंदा घायल हुए हैं। बीएमसी के अनुसार इस बार दही हांडी फोड़ने की कोशिश में 376 में गोविंदा घायल हुए हैं।
सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर से पहले शो के कई मजेदार पल सामने आने लगे हैं।
आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पौधे बोर्ड ने राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1-7 सितंबर) के दौरान संपूर्ण पोषण के लिए 6 औषधीय पौधे का इस्तेमाल करने का सलाह दी है। जिनमें शतावरी, मोरिंगा, आंवला, ब्राह्मी, गिलोय और तुलसी शामिल हैं।
बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिलों के 61 प्रखंडों में 300 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत करीब 16.85 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
मुंह में छाला होना सुनने में भले ही छोटी सी परेशानी लगे, लेकिन जब यही छाला खाने, पीने या बोलने में दर्द देने लगे तो काफी तकलीफ होती है। कई बार इस दर्द के साथ कान में भी दर्द महसूस होने लगता है।
आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में वेलिगोंडा परियोजना की सहायक नहर में नहाते समय दो युवक लापता हो गए। बचाव दल की तरफ से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


