India - Page 69
झारखंड सरकार के दिवंगत कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार शाम को गिरिडीह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उसरी नदी के तट स्थित हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर उनके छोटे बेटे हर्ष कुमार ने मुखाग्नि दी।
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी कई मंजिला इमारतों से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
भारत आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रहा है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के चेयरमैन पवन के गोयनका ने रविवार को कहा कि भारत ने वर्ष 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष प्रक्षेपण (लॉन्च) करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत में पेइंग गेस्ट (पीजी) चल रहा था, जिसमें कई छात्र रह रहे थे।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में नकली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को देश के प्रमुख स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्टार्ट-अप संस्थापकों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को आयोजित बैठक में स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन नीति 2026 के क्रियान्वयन को लेकर सुझाव लिए और नीति को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत गिरने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। इसके साथ ही अधिकारी बचाव कार्य पर नजर रख रहे हैं।
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने रविवार को कहा कि दिल्ली में सभी ऑफिस और स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। यह फैसला आने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट को देखते हुए लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने राजधानी के संगम विहार इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह कॉल सेंटर नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के बहाने बेरोजगार लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रहा था और पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जंतर-मंतर पर नाबालिग लड़की के पिता से मारपीट मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


