India - Page 832
भारत ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की वापसी, सिंधू जल संधि (आईडब्ल्यूटी) और आतंकवाद के मुद्दे पर अपना कड़ा रुख दोहराया है। सरकार ने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों को कानून और द्विपक्षीय समझौतों के तहत वापस भेजा जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है। हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर है।
मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमय मौत का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। जेजे अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट में गुरुवार को तरबूज खाने के बाद उनके शवों में किसी भी प्रकार के संदिग्ध तत्व या जीवाणु संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के काफिले ने गुरुवार को हैदराबाद में सामान्य ट्रैफिक के बीच सफर किया। यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों को दिए गए उस निर्देश के बाद लागू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके काफिले की आवाजाही के दौरान आम लोगों को रोका न जाए।
भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष 6-7 मई की रात नौसेना के जवानों ने भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ढांचों पर प्रिसीजन स्ट्राइक में भाग लिया।
अमेरिका-ईरान सीजफायर की उम्मीदों के बीच गुरुवार के कारोबारी सत्र में दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सपाट बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांक सत्र की शुरुआत में ऊपर चढ़े थे, लेकिन बाद में फिसलकर अपने पिछले बंद भाव के करीब आ गए।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर और अयोध्या में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। ललितपुर में नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि अयोध्या स्थित सरयू नदी में तीन युवक डूब गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
गर्मी में लगातार बढ़ता तापमान न केवल जनजीवन को प्रभावित करता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी कई चुनौतियां पैदा करता है। ऐसे समय में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे और कुख्यात ज्योति बाबा गैंग के सदस्य राकेश उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार एक भव्य समारोह में सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राज्यपाल ने 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


