India - Page 869
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के कारण हुए क्रूज हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई पर्यटक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हाई-स्पीड ट्रेन सेवा आम यात्रियों के लिए 2 मई से शुरू होगी। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल वास्तव में दबाव में और कथित तौर पर पैसे लेकर तैयार किए गए थे।
परंपरागत रूप से गुलकंद ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को चीनी या गुड़ के साथ मिलाकर धूप में धीरे-धीरे पकाकर तैयार किया जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद इसे पीढ़ियों से भारतीय घरों में पसंदीदा बनाते आए हैं।
नियमित अभ्यास से यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और पेट के अंगों जैसे लिवर, किडनी, प्लीहा, अग्न्याशय, आंतों और पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। साथ ही यह तनाव को कम करने और मानसिक शांति प्रदान करने में भी मददगार है।
गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन को कम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि पहले से ही बाहरी वातावरण गर्म होता है और शरीर के अंदर भी पित्त बढ़ने लगता है।।
मालदा जिले के मोथाबाड़ी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान अधिकारियों को घेरने और कथित तौर पर बंधक बनाने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार 52 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
भारतीय नौसेना को जल्द ही नया अत्याधुनिक युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ मिलने जा रहा है। गुरुवार को इस स्टील्थ फ्रिगेट को औपचारिक रूप से नौसेना को सौंप दिया गया, जिसके बाद इसे जल्द ही ‘आईएनएस महेंद्रगिरि’ के रूप में समुद्री बेड़े में शामिल किया जाएगा।
देश के कई हिस्सों में बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


