India - Page 871
बैशाख पूर्णिमा पर एक मई को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव चरम पर दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
डाक विभाग के अंतर्गत आने वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने गुरुवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) सेविंग अकाउंट लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत भर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना है।।
संजय कपूर की संपत्ति मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा और कियान को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने साफ किया है कि जब तक करिश्मा कपूर के बच्चों द्वारा दायर मामले का निपटारा नहीं होता है, तब भी संजय कपूर की संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता।
अभिनेत्री अमृता राव ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, लेकिन साल 2004 की एक्शन-कॉमेडी 'मैं हूं ना' उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था।
बिहार के खगड़िया में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बजरी से लदे एक ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक ऑटो-रिक्शा के ऊपर पलट गया।
मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती से जुड़े एक बैंक खाते को डीफ्रीज करने का आदेश दिया है।
झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बैंक खातों के जरिए देशभर में लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार को दिन भर पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई।
पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के बाद भाजपा के नेताओं ने बदलाव का दावा किया है। पार्टी का कहना है कि जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


