India - Page 877
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम की तैयारी को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस सतर्क है।
-
'विंबलडन' टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 1877 में हुई थी। 9 जून 1877 को 'द फील्ड' पत्रिका में प्रकाशित इश्तिहार में बताया गया था कि द ऑल इंग्लैंड क्रोक्वेट एंड लॉन टेनिस क्लब 9 जुलाई से एक लॉन टेनिस मीटिंग आयोजित करने जा रहा है, जिसमें सभी इच्छुक हिस्सा ले सकते हैं।
-
नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। फेस-3 थाने की पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
-
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की सहकारी पहलों पर समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। इन पहलों का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करना, सहकारी संस्थाओं के माध्यम से जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और सहकारी उत्पादों की वैश्विक पहुंच को निर्यात के माध्यम से विस्तार देना है।
-
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
-
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के सत्र में लगातार पांचवे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 254.36 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,409.98 और निफ्टी 82.30 अंक या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,168.00 पर था।
-
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मानव तस्करी से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बच्चों की तस्करी में संलिप्त था। इस गिरोह में संलिप्त 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से तस्कर, मध्यस्थ, खरीदार और एक अस्पताल मालिक शामिल थे।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर धावा बोलकर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का नेतृत्व कथित तौर पर जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी कर रही थीं, जो फिलहाल फरार हैं।
-
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गुरुवार को रिलायंस ग्रुप के पूर्व अधिकारी सतीश सेठ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग के चल रहे मामले की जांच के सिलसिले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-
केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर वित्त वर्ष 26 के लिए 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में योगदान देने वाले 7 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.