India - Page 879
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान कोलकाता के भवानीपुर में एक दिलचस्प राजनीतिक पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी एक ही समय पर चक्रबेरिया स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 73 के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।।
इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ यह भी कंफर्म हो गया है कि विश्व कप के बाद अनुभवी सोफी डिवाइन, ली ताहुहू, और सूजी बेट्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नादिया, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना समेत कई जगह हिंसक झड़पें हुई हैं। दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, तो पानीहाटी में भाजपा-टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की जानकारी है।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल के प्रति लगाव की तारीफ की और सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए पीएम की एक फोटो शेयर की।।
महाराष्ट्र में बुधवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है क्योंकि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को खो दिया, जिन्होंने उन्होंने जिंदगी के हर रंग में ढलने और जीने की प्रेरणा दी।।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र से एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम स्थित “गौर ग्रीन एवेन्यू” नामक निजी हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई।
कपूर खानदान ने चार पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन किया है और आज भी कर रही है। इसी खानदान ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म निर्माता और एक्टर निकले, लेकिन ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 'डमरू' और 'शंखनाद' की गूंज के बीच मंदिर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीती रात हुई बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


