India - Page 876
अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने मार्च 31 को खत्म हुई चौथी तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ (कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) में पिछले वर्ष की तुलना में 64 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर 4,271 करोड़ रुपए हो गया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में लगभग 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक भागीदारी का एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उप-महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मोनिका पंत ने जीत हासिल की है। इससे पहले, मेयर पद पर प्रवेश वाही ने जीत दर्ज की थी।
भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत' अभियान को आगे बढ़ाते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चेन्नई जोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के तहत 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए 585 स्थानों पर कुल 2,291 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसे राज्य की “दूसरी सुरक्षा पंक्ति” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे संवेदनशील गांवों और आवाजाही वाले मार्गों पर सघन निगरानी रखी जा सके।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के महासचिव (मीडिया) पुडी श्रीहरि को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को निशाना बनाकर किए गए कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया है।।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नए महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली। बुधवार को हुए मतदान और मतगणना में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वाही ने जीत हासिल की।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12.50 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है।।
राजस्थान हाई कोर्ट ने बुधवार को रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की अंतरिम जमानत को चिकित्सा कारणों से 25 मई तक बढ़ा दिया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


