India - Page 923
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को कमजोरी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 253.99 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,019.34 और निफ्टी 105.75 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,470.85 पर खुला।
नई दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पारा बढ़कर लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।
देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ बुधवार को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस ओपनर ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम के लिए सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद किया और दोहराया कि इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आईपैक पर छापेमारी से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करेगा। आरोप है कि आईपैक के दफ्तर और को-फाउंडर प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई में हस्तक्षेप किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दृष्टिगत उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की।
आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रनों से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच से मिले 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी।
मिजोरम की राजधानी आइजोल में आइजोल नगर निगम के चुनाव में मंगलवार को 61 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
दिव्यांगता और राह में आने वाली कई चुनौतियों को दूर रख मानसिक मजबूती और दृढ़ संकल्प का उदाहरण देते हुए मणिपुर की एक बेटी ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (एचएसई) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसाल पेश की है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


