India - Page 927
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हिरासत में लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।
1920, हॉन्टेड 3डी और शापित जैसी हॉरर फिल्म बनाने वाले विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट' दस्तक देने के लिए तैयार है।।
पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी तेज हो गई है।
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने यूके यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को दिशा देने वाली उच्चस्तरीय बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत की है।
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सम्राच चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत करता हूं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने को कहा है तो अब रोजगार दें।
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के समीप अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को सरेराह गोली मार दी।
भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है और 2027 में यह दर 6.6 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दी गई।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक मध्य पूर्व में तनाव पर निकटता से नजर रख रहा है और भविष्य की ब्याज दरों फिलहाल वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट रहने से भारत में व्यापक स्तर पर मुद्रास्फीति का खतरा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार सुबह एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें ली जे-म्युंग से मुलाकात की झलकियां हैं।
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


