India - Page 929
-
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के मौजूदा माहौल पर चिंता जताए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
-
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि जिनके मन में भारत के प्रति आस्था, निष्ठा नहीं है और जो संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं मिली।
-
दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक छात्र को हाइड्रोपोनिक गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में 'झारखंड टी20 क्रिकेट लीग' का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।
-
लगातार दो सत्रों तक बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,918.76 और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,424.10 पर था।
-
तमिलनाडु के करूर जिले में अरावकुरिची के पास मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दंपति की दो साल की बेटी भी शामिल है।
-
विश्व योग दिवस (21 जून) अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नाड़ी शोधन प्राणायाम को विशेष रूप से रेखांकित किया है।
-
देश की ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण फैसले को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित पूर्व छावनी क्षेत्र की रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट क्षमता वाली सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं शहरी विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
-
ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने मंगलवार को स्मार्टमीटर कंपनी इंटेलीस्मार्ट में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिक्योरिटी परचेस एंड सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट (एसपीएसए) साइन किया। इस लेनदेन की वैल्यू 3,050 करोड़ रुपए है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.