Ayodhya - Page 2
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करेगा। इस बैठक में ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया जाएगा और ट्रस्टी-स्तर के अन्य पदों पर चर्चा होगी, क्योंकि मंदिर समिति बड़े प्रशासनिक और नेतृत्व संबंधी बदलावों की ओर बढ़ रही है।
सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर अयोध्या में आस्था का सैलाब देखने को मिला। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर पहुंचने लगे।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है।
पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार को अयोध्या एक बार फिर शिवमय हो गई। सुबह से ही शहर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी, राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम, झारखंड छात्र विरोध और राम मंदिर ऑडिट रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।।
अयोध्या के राजश्री दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। यहां लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के छात्र सरफराज के पास से बम बनाने का लिखा हुआ फार्मूला मिलने के बाद से ही उससे पूछताछ की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन से जुड़े आरोपों के बावजूद रामलला के दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या के संतों ने कहा कि भक्त आसानी से दर्शन कर रहे हैं और सही से पूजा-पाठ हो रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को हनुमानगढ़ी को लेकर दिए अपने पहले के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि नमाज हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नहीं बल्कि मंदिर परिसर के 52 बीघा क्षेत्र के भीतर अदा की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पहले के बयान को अधूरा समझा गया और उन्होंने केवल उस सवाल का जवाब दिया था, जिसमें मीडिया ने सीढ़ियों पर नमाज पढ़े जाने के बारे में पूछा था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


