Ayodhya - Page 4
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों ने कारोबार पर असर पड़ने का दावा किया है। प्रसाद विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों का कहना है कि विवाद के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिससे छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने रामलला और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और इसके बाद फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी अयोध्या पुलिस को तीन आरोपियों की रिमांड मिली है। अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रामलला मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद ट्रस्ट ने वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस ने कोर्ट से तीन प्रमुख आरोपियों, करुणेश पांडे, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की है।
राम मंदिर चंदा विवाद के बीच सोमवार को होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले, राम मंदिर से जुड़े संतों ने रविवार को कहा कि मंदिर के लिए मिले दान से जुड़े आरोपों की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जांच रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।।
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को संत समाज उनके समर्थन में उतर आया। संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपील की कि वह चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करे।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या के संत समाज ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। संतों ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील की।
राम मंदिर दान प्रकरण में अयोध्या पुलिस के हाथ आरोपियों के जमीन और बैंक रिकॉर्ड हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति की तेजी से जांच की जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी बनाए गए लवकुश मिश्रा के परिवार ने प्रशासन पर घर गिराने की तैयारी का आरोप लगाया है। आरोपी के दादा जगदंबा प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार को मकान ध्वस्तीकरण का एक सप्ताह का नोटिस मिला है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


