Ayodhya - Page 5
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर दान प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर जांच एजेंसियों ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा बुधवार को अविनाश की रिमांड के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें 48 घंटे की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा विवाद को लेकर गुरुवार को फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद अगर इतने बड़े स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई है, तो यह पुलिस की भी विफलता है।।
राम मंदिर में दान और चढ़ावे की धनराशि के गबन की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा जांच तेज किए जाने के बीच, सामने आए खुलासों से मंदिर कर्मचारियों के बीच व्याप्त गहरे गठजोड़ का पता चलता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि कैसे उन्होंने सभी नियमों का उल्लंघन किया और राम भक्तों के विश्वास को तोड़कर अपनी जेबें भरीं।
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अविनाश शुक्ला नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े धन के दुरुपयोग और गबन के गंभीर आरोप लगे हैं।
राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर फैजाबाद बार एसोसिएशन ने एक अहम निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता संघ ने फैसला किया है कि इस मामले में बनाए गए आरोपियों की ओर से संघ का कोई भी सदस्य अधिवक्ता अदालत में पैरवी नहीं करेगा।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक मनीष कुमार यादव की बहन ने दावा किया कि उसके भाई को फंसाया जा रहा है। अयोध्या में आईएएनएस से बात करते हुए मनीष यादव की बहन ने कहा कि मेरा भाई मंदिर में एक महीने से काम कर रहा था।
राम मंदिर में दान की चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत में पेश किया और बताया कि शुरुआती जांच में सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चढ़ावे के पैसे और जेवर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पूरे प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर साधु-संतों ने रोष जाहिर किया। आक्रोशित संतों ने केजरीवाल ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए और उनका पुतला भी फूंका।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


