Noida - Page 10
-
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आंदोलन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों, आगजनी और अराजकता फैलाने के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
-
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
नोएडा में 13 अप्रैल को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों की भूमिका प्रदर्शन को हिंसक बनाने, भीड़ को भड़काने और अराजकता फैलाने में अहम रही।
-
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
-
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।
-
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 17 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी, 8 चोरी एवं स्नैचिंग के मोबाइल फोन तथा 3 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
-
नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक बड़े वाहन चोरी और मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 10 मोटरसाइकिल (जिसमें एक मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स भी शामिल हैं) और लूटे/चोरी किए गए 4 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
-
नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
-
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है।।
-
नोएडा के सेक्टर-8 स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत एफ-128 पते पर स्थित फैक्ट्री की है, जहां तड़के करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.