Noida - Page 7
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा शुरू करेंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जून को सेंट्रल नोएडा और नोएडा जोन पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 193 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला इलाके में एक पारिवारिक विवाद उस समय सार्वजनिक विवाद में बदल गया, जब एक महिला अपने पुरुष मित्र के साथ खरीदारी करने पहुंची थी और अचानक उसका पति वहां आ गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति का गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई।
एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया।
गुरुवार को नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आई तेज़ आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े पैमाने पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का एक भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।
नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति अचानक मेट्रो के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। समय रहते मेट्रो स्टाफ और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और व्यक्ति की जान बचा ली गई।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो जैतीखेड़ा, थाना कल्याणपुर, जनपद फतेहपुर तथा वर्तमान निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिल रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


