Noida - Page 6
गौतमबुद्धनगर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिले के तीनों पुलिस जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में विशेष अभियान चलाकर देर रात तक कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के अंतर्गत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्टीकरण) कराया।
नोएडा में अप्रैल माह में हुई श्रमिक हिंसा के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी ने करीब डेढ़ हजार पन्नों की विस्तृत चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।
नोएडा के सेक्टर-142 थाना क्षेत्र स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक महिला ने कथित रूप से ऊंची इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। फेस-3 थाने की पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी एयरलाइंस टिकट बुकिंग के नाम पर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के ओवरसीज अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहसिक अभियान चलाकर फ्लैट में फंसे बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


