Noida - Page 4
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा।
किसानों के जंतर-मंतर पहुंचने के आह्वान के मद्देनजर नोएडा और दिल्ली के बीच स्थित सभी प्रमुख बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते 24 घंटों के दौरान आसमान पर काले घने बादलों का डेरा, कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान और राजधानी में जारी विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। विशेष रूप से चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से गांजा तस्करी में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।।
नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतर्राज्यीय दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद किया है।
नोएडा के सेक्टर-66 के ममूरा क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। हादसे में मृत युवती की पहचान 22 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
नोएडा के फेस-1 थाने की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


