Noida - Page 5
लगातार हो रही बारिश के बीच नोएडा के सेक्टर-12 स्थित वाई ब्लॉक में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिनभर हुई बारिश के बाद एक कमजोर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां खड़ी कई कारें मलबे की चपेट में आ गईं।
बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की सड़कों, सरकारी कार्यालयों, अंडरपास, आवासीय क्षेत्रों और निर्माण स्थलों पर जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली।
फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि काले हिरण मामले पर बनाई जा रही उनकी फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर उन्हें एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है। अमित जानी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज एक घंटे की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब की आड़ में लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के दो पुरुष आरोपियों और तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्टील की टोटियां, विभिन्न मामलों से संबंधित 20,570 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त औजार, एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस स्पेसिया सोसायटी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 46 वर्षीय महिला ने 18वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
सोमवार सुबह नोएडा के सेक्टर-119 स्थित द अरण्य सोसायटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकलें।
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने 27 जून को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट महानुभावों के कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नोएडा में कुल 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


