Uttar Pradesh - Page 12
नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं और बोलीं कि अब उन्हें यात्रा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा का लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित 100 ई-बसों में भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बुधवार को महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ के तहत प्रदेश की हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार तड़के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। इसमें टोरेंट पावर का कनेक्शन बॉक्स और एक बाइक पूरी तरह समा गई।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में रोडवेज के बेड़े में 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।
भारतीय सेना के लिए स्वदेशी एके-203 राइफल अब बॉर्डर पर गरजने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के मुंशीगंज थाना क्षेत्र स्थित आयुध निर्माण फैक्ट्री में तैयार की जा रही इस आधुनिक राइफल को 'शेर' नाम दिया गया है।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी किसी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी।
उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर योगी सरकार की पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देने की नीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया।।
गौतमबुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्कूल प्रबंधन भी सतर्क हो गए हैं। बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले के कई स्कूलों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


