Uttar Pradesh - Page 13
त्योहारों से पहले गाजियाबाद में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में खाद्य विभाग की टीम ने सचिन छेना स्टोर पर छापेमारी कर करीब 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी प्रदेश में अपना सियासी खाता खोलने की कोशिश में जुट गई है।
जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बदलते मौसम के बीच बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में लोग निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का रुख कर रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद तथा हरियाणा के फरीदाबाद सहित नौ जगहों पर छापा मारकर तलाशी ली। यह कार्रवाई फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने और उसे आगे पास करने से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन के महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मछली-भात (मछली भोज) का आयोजन किए जाने पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचा। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने एक पत्र में कहा कि रक्षाबंधन भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा-सूत्र मात्र नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व परिवार को जोड़ता है, समाज में आत्मीयता लाता है तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को दिए गए निःशुल्क बस यात्रा के समय में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अब यह निःशुल्क यात्रा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक की जा सकेगी।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन को आरक्षण विरोधी करार देते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान में मिले आरक्षण को खत्म करने की कोशिश देशहित में नहीं है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


