Uttar Pradesh - Page 16
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाएं सामने आईं। नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की मोरटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति फिलहाल सामान्य और नियंत्रण में है, लेकिन नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन ने राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास कृत्रिम रोशनी और लेजर बीम के इस्तेमाल को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।।
नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गैराज से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
यूपी एटीएस ने बिहार के रहने वाले मोहम्मद जफर को जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने के आरोप में हापुड़ से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि वह मस्जिद बनाने के लिए चंदा इकट्ठा करता था और उस पैसे को संगठन को भेज देता था।
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका अंतिम फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।
प्रयागराज में हुई भारी बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करेली, मुंडेरा मंडी, सिविल लाइंस स्थित सीएमपी बस स्टैंड और जॉर्ज टाउन समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी है।
गाजियाबाद जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ 17 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


