Uttar Pradesh - Page 22
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों, शिविरों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात से जारी हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही बारिश और आसमान में छाए घने बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने करोड़ रुपए के सोने और चांदी की लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का सोना और चांदी बरामद हुआ।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से राहत भरा रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 5 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि संगठन ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद और झगड़े से बचने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत दुकानदारों से अपनी वास्तविक पहचान सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की अपील की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं के बीच किसी भी तरह का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है और इस मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आई एलजीआईएम कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मंगलवार को निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए फायर कर्मियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधानों की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विधानसभा में अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) बजट पेश करेगी।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


