Uttar Pradesh - Page 23
गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में गुटखा मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी युवक ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दुकानदार पर गोली चला दी।
गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आए फायर विभाग के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश में डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक एवीजीसी एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी) पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को एक हॉरर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के कोर्ट मैरिज से नाराज पिता ने उसकी गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह पूरा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नदगवां मार्ग का है।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन और दिवंगत समाजवादी पार्टी विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ।।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता, नीट पेपर लीक और शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय मानसून सत्र को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उम्मीद जताई है कि सदन की कार्यवाही जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर केंद्रित रहेगी।।
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर धर्मनगरी वाराणसी पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देर रात से ही लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर और घाटों पर उमड़ पड़ा।
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। देर रात से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर कतारबद्ध नजर आए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित अपनी मासिक अपील 'योगी की पाती' जारी करते हुए सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


