Uttar Pradesh - Page 58
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड (एएएफएल) ने चेरी जैसे फलों सहित स्टोन फ्रूट श्रेणी में कदम रखने की घोषणा की है, और हिमाचल प्रदेश में चेरी की खरीद शुरू करने की योजना बना रही है।।
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर 13 वर्षीय बेटे की हत्या और शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगा है।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित सीताराम इंस्टीट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मजदूरों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मजदूरों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। डकवर्थ लुइस (डीएलएस) नियम के तहत एलएसजी ने मैच 9 रन से जीता।
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले मे गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 9 रनों से हराया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत मिले 213 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी।
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रहा है। इस मुकाबले की मेजबानी भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श प्रचंड फॉर्म में नजर आए। मार्श ने गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 24 गेंदों का सामना किया, जिसमें 58 रन कूटे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


