Uttar Pradesh - Page 56
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आंदोलन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों, आगजनी और अराजकता फैलाने के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
गौतमबुद्धनगर की बिसरख पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएम ईजीपी) के नाम पर लोगों को सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अलीगढ़-हाथरस सीमा पर गंगीरी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसकी जानकारी गुरुवार को अलीगढ़ के एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने दी।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे व भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से ले जाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों, समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
गाजियाबाद में एनडीआरएफ को 'प्रेसिडेंट्स कलर्स' पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने एनडीआरएफ की तारीफ करते हुए कहा कि एनडीआरएफ के जवान देश-दुनिया में जहां कहीं भी गए, वहां प्यार और भरोसा अर्जित किया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को करीब 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे लखनऊ के भैसाकुंड में किया जाएगा।।
नोएडा में 13 अप्रैल को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन मामले में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों की भूमिका प्रदर्शन को हिंसक बनाने, भीड़ को भड़काने और अराजकता फैलाने में अहम रही।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


