Uttar Pradesh - Page 55
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के नाम लिखी गई एक पाती में भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत में पाण्डुलिपियों के महत्व को रेखांकित किया है। पाती में सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाण्डुलिपियों को भारत की आत्मा का अध्याय क्यों मानते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान, सरकार की प्रतिबद्धता है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल/ऑनलाइन प्रपत्र भरा। इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की।
यूपी के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और दिवंगत प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। परिवार सुबह लखनऊ से विमान के जरिए देहरादून के लिए रवाना हुआ, जहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचकर वैदिक विधि-विधान से अस्थि-विसर्जन किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ग्रहण लगा दिया है। शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।।
आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


