Uttar Pradesh - Page 53
गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में करंट खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर कर उसे वैध दिखाने का काम करता था।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्म हवाओं और उमस से राहत नहीं मिल रही है।
नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना शाहाबाद के बाजार बजरंग चौक में तड़के सुबह ही एक ऐसी घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल, बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी और उनकी पत्नी नेहा रस्तोगी के शव घर की दूसरी मंजिल की छत पर खून से लथपथ पड़े मिले।
मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईंधन की किल्लत से महाराजगंज के किसान को ईंधन के लिए कतारों में रातें बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। डीजल के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं।
गाजियाबाद के बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओमेगा प्रिंट पैक्स फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्र में चर्चित दीपिका दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथी गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में अब मृतका की सास पूनम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और देश बेचने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


