Uttar Pradesh - Page 52
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर लागू की जाएं तथा मदरसों में बायोमेट्रिक व्यवस्था, शिक्षकों के प्रशिक्षण और नियमित मूल्यांकन को प्राथमिकता दी जाए।
आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स का भी यह आखिरी लीग मैच है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के लिए इस मैच में पंजाब की जीत बहुत जरूरी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों पर नमाज पढ़ने के संबंध वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर मजबूरी की स्थिति को छोड़ दे तो मुसलमान कभी सड़क पर नमाज नहीं पढ़ते हैं।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पीबीकेएस के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है, जिसमें उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को दो पैन कार्ड रखने के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा पहले तय की गई 7 साल की सजा को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने बढ़ाकर 10 साल कर दिया है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शुक्रवार को शादी समारोह में जमकर हंगामा और बवाल हुआ। जयमाला के दौरान एक युवती पुलिस के साथ पहुंचकर दूल्हे को अपना मंगेतर बताने का दावा करने लगी।
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी की घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जो जैतीखेड़ा, थाना कल्याणपुर, जनपद फतेहपुर तथा वर्तमान निवासी चोटपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में तेज रफ्तार डंफर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को रौंद दिया।
गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में करंट खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों के जरिए साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को ट्रांसफर कर उसे वैध दिखाने का काम करता था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


