Uttar Pradesh - Page 51
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खांडेह गांव में रामजानकी मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया।
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 से 25 झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिलकर सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का पूरा जोर है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में गहराते बिजली संकट और भीषण गर्मी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता के बढ़ते आक्रोश से भयभीत भाजपा विधायक और सांसद अब दिखावटी चिट्ठियां लिखकर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में जुटे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव-2026 के लिए पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लखनऊ और आगरा स्नातक सीटों के साथ बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तकनीक-आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।
मुरादाबाद में एक सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। घर की लक्ष्मी मानी जाने वाली पत्नी ने पति के साथ बेवफाई की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी स्तरों पर सतत मॉनिटरिंग की जाए।
आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करो या मरो मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी)के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मैच को अपने नाम किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


