Uttar Pradesh - Page 80
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में परंपरा के अनुसार होलिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है। उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी रूप में मनाए जाते हैं, जब शांति होती है।
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई और अंदर रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाया तो वहीं यूपी की पहचान ‘हरित प्रदेश’ के रूप में भी बन रही है।
उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
एनसीआर में चंद्रग्रहण को लेकर धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। चंद्र ग्रहण से ठीक नौ घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ होते ही क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है।
साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं। इसी नियम का पालन करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फैसला किया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।
होली के पावन पर्व पर बुधवार को नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाओं के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, होली के दिन सुबह निर्धारित समय पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। दोनों सेवाएं शाम 5:00 बजे से संचालित की जाएंगी।
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर भारत में विरोध लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब वायु गुणवत्ता पर साफ दिखाई दे रहा है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


