Mussoorie Dehadun
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर पहाड़ों की रानी मसूरी हरियाली के रंग में रंग गई। नगर पालिका परिषद की ओर से माल रोड पर आयोजित विशेष पौधरोपण अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासदों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के फूलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उत्तराखंड के मसूरी में भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल किया गया। यह मॉक ड्रिल एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें इस बात का मूल्यांकन करने का प्रयास किया गया कि अगर किसी भी प्रकार की आपदाग्रस्त स्थिति पैदा होती है, तो उससे कैसे निपटा जाए।
उत्तराखंड के मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद मसूरी और एसडीएम कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में नगर पालिका कार्यालय समेत उत्तराखंड और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर बम विस्फोट की धमकी दी गई है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
उत्तराखण्ड के मसूरी में सीवरेज की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। पहाड़ों की रानी कहलाने वाली मसूरी में अब खुले नालों में बहता सीवरेज स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


