Uttarakhand - Page 12
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को पूरे उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े मौलाना यासूब अब्बास ने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा सरकार से समय बढ़ाने की मांग का समर्थन किया।
देवभूमि उत्तराखंड में 'उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम' प्रभावी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुई, जिससे हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुली के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ से एक बोल्डर बोलेरो वाहन पर गिर गया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अनेक लोग योग साधना और श्रम साधना में लगे हैं।
उत्तराखंड की चमोली पुलिस ने 1.115 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में शामिल पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस नेटवर्क के आखिरी फरार आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।।
16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में जेल में बंद चारों आरोपियों को अदालत से राहत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
उत्तराखंड के चमोली जिले में पहली ही बारिश आफत बन गई है। जिले के नारायणबगड़ गांव में अतिवृष्टि होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


