Uttarakhand - Page 25
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में परिवहन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई क्षेत्रों में नीतिगत फैसले लिए गए।
बैशाख पूर्णिमा पर एक मई को बुद्ध पूर्णिमा या बुद्ध जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में लापता हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर के छात्र की तलाश चौथे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस, जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की संयुक्त टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं।
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान 794.50 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 'नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार' विषय पर आयोजित एक दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के दौरान, महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक के लोकसभा से पास नहीं होने पर विपक्ष पर हमला बोला। सीएम धामी ने महाभारत और रामायण के प्रसंगों का भी जिक्र किया।
मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा देहरादून में एक विशेष सत्र बुलाएगी, जिसमें राज्य सरकार की ओर से विपक्षी दलों के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। यह प्रस्ताव संसद में महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक का कथित तौर पर 'विरोध' करने और उसे 'रोकने' के आरोप में लाया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के बाद सड़क मार्ग से लौटते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से देहरादून का सफर महज करीब ढाई घंटे में पूरा किया, जो पहले की तुलना में बेहद कम समय है।
चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्री यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा मार्गों पर रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है।
अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि देशभर के श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक लगभग 1.6 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


