Uttarakhand - Page 26
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में राज्य की टॉपर अरीना रघुवंशी को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अरीना रघुवंशी से फोन पर बात की और कहा कि अरीना की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
-
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने और विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड बताए जा रहे सुशील गोखरू समेत पांच आरोपियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सीएम धामी ने बैठक में कहा कि कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है।
-
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने नागरिकों से विदेश यात्रा से बचने और हो सके तो एक साल तक सोने की खरीद कम करने को कहा है।।
-
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने का बड़ा संदेश दिया।।
-
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। श्रीनगर गढ़वाल से आगे देहलचौड़ी रोड पर एक इको कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय पुरोला और बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विविध मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
-
देहरादून के मदरसा इमदादूल उलूम का बाल आयोग की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग ने पाया कि मदरसे में बिहार समेत अन्य राज्यों के बच्चों की बड़ी संख्या है।
-
उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत बन रही है। जिले में हजारों लोग इस योजना का लाभ लेकर हर साल 5 लाख तक का मुख्त इलाज करा रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.