Uttarakhand - Page 4
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में बन रही टीएचडीसी टनल में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती घायल मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टरों को दिए।
मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों एवं बचाव दलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले में मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से रातभर राहत व बचाव अभियान लगातार जारी रहा। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
देहरादून में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के अलर्ट के चलते 14 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (टीएचडीसी) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है। आठ अगस्त को आयोजित कांग्रेस की रैली को खड़गे ने संबोधित किया था।
सावन महीने की शिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार सुबह हरिद्वार की हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। उन्होंने 'हर की पौड़ी' से कांवड़ उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजित कराने के विजन को सफल बनाने के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा।
सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित ऐतिहासिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


