Uttarakhand - Page 6
सावन के पवित्र महीने में बड़े धूम-धाम से श्रद्धालु शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। जबकि देशभर से श्रद्धालु सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में इकट्ठा हो रहे हैं।
हरिद्वार के ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान के दौरान एक साथी को बचाने के प्रयास में चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ के निवासी थे। पुलिस ने सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील की।
लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। चमोली जिले में पागल नाला के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित है।
उत्तराखंड सरकार ने अगले 6 माह के लिए एस्मा (ESMA) लागू कर दिया है। इस अवधि में सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना' के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के चयन हेतु जिलास्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में शुरू हुई। चयन प्रक्रिया का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच रातभर बारिश होती रही। फिलहाल सुबह के समय बारिश थम गई है।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की शुरुआत से पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने गैर-हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के कांवड़ यात्रा से गैर-हिंदुओं की दुकानों को जबरदस्ती हटाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पौड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार द्वारा कोतवाली लक्ष्मण झूला में माह जून की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई, जिसमें जनपद की कानून व्यवस्था, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराधों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।।
कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस वर्ष यात्रा के दौरान करीब 10 हजार पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून स्थित गढ़ी कैंट के चिड़बाग में शौर्य स्थल पर 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को झंडी दिखाई।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


