Uttarakhand - Page 8
देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 18 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला।
रामनगर और देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इससे यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों के लिए कई नए अवसर खुलेंगे।
श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और दान सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित विशेष जांच दल ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी राजेंद्र चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार किया गया।
उत्तराखण्ड के कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर को देहरादून से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों को ध्यान में रखते हुए इस नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर पहाड़ों की रानी मसूरी हरियाली के रंग में रंग गई। नगर पालिका परिषद की ओर से माल रोड पर आयोजित विशेष पौधरोपण अभियान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, सभासदों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के फूलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित गौरीकुंड के पास देर रात गहरी खाई में गिरे एक युवक को रेस्क्यू टीम ने बचाया है। फिलहाल उसे गौरीकुंड के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रदर्शित करने तथा लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बुधवार को कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ मंदिर में दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के बीच मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


