Uttarakhand - Page 9
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और हजारों तीर्थयात्री रोजाना पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कर रहे हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 जुलाई को प्रस्तावित जनपद चमोली भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को गोपेश्वर में कार्यक्रम स्थल एवं संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 'वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य को 451.63 करोड़ (45,163 लाख रुपए) की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है।
बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की चोरी के मामले पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस अपराध में संलिप्त दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जानिए किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी और राज्य के विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
दो जुलाई को श्री बद्रीनाथ धाम मंदिर में नगद चढ़ावा गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में गठित विभागीय जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है। जांच में आरोपी ने एक नहीं बल्कि कई बार चढ़ावे की चोरी की है।
उत्तराखंड में बारिश और मौसम की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल की जिलाधिकारी सख्त हो गई हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिले की आपदा तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में स्थित कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर किया।
उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार दोपहर को नारायणबगड़ के एक सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार के गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


