Calcutta Kolkata - Page 11
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड-129 के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को इंद्रजीत तांती के परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। 26 साल के इंद्रजीत की दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों के पालन, केंद्रीय एजेंसियों की जांच, राज्य में औद्योगीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गर्व करते हुए बताया कि कई सालों में पहली बार पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) काउंसलिंग के पहले चरण में ही सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सभी सीटें भर गई हैं।।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपना आपा खो दिया और बारुईपुर में एक नाबालिग के कथित रेप और हत्या के विरोध में कोलकाता में अपनी पार्टी के विरोध जुलूस के दौरान मचे हंगामे के बीच एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के कथित रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवास मंडल के एनकाउंटर पर उसकी मां ने बुधवार को कहा कि उसके बेटे को उसके कामों के लिए वही सजा मिली, जिसका वह हकदार था।।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में पिछले सप्ताह नाबालिग लड़की की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से पहले आरोपी प्रवास मंडल की बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी उस समय भागने की कोशिश कर रहा था जब उसने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीन ली थी।
कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में विभिन्न मुद्दों पर होने वाली विरोध रैली को सशर्त अनुमति दे दी। इन मुद्दों में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत भी शामिल है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के फंड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फुटबॉल मैच से जुड़े एक पुराने झगड़े के कारण 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


