Pakistan - Page 2
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के स्पिन करेज इलाके में हुई हालिया कोयला खदान त्रासदी ने एक बार फिर देश के खनन उद्योग के खतरों को उजागर कर दिया है। इस हादसे में 34 मजदूरों की मौत हो गई।
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा रविवार को बम धमाके से दहल उठा। राज्य की राजधानी पेशावर में एक जबरदस्त बम धमाका हुआ।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अशांति बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में पीओके में पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।
पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में हुए दो अलग-अलग हादसों पर गहरी चिंता जताई। आयोग ने क्वेटा के पास कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट में 34 मजदूरों की मौत और केच जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा 7 मजदूरों की हत्या की कड़ी निंदा की।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सोरेंज कोलफील्ड में एक कोयला खदान में मीथेन गैस का धमाका हुआ। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस धमाके के बाद कम से कम 15 खनिकों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग अभी फंसे हुए हैं।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के लॉन्ग मार्च के दौरान कम से कम 20 लोग मारे गए और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना इस इलाके में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी अधिकारियों की बढ़ती कार्रवाई के बीच हुई।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जज की गोली मारकर हत्या कर दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल हकीम काकर के साथ ही उनका सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में मारा गया।
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इस हमले में 45 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।।
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में भारी बारिश के दौरान एक रिहायशी मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।।
खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में घुसते ही पेशावर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


