Pakistan - Page 4
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। देश की सरकारी न्यूज एजेंसी एपीपी ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह शटल ट्रेन क्वेटा कैंट से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी, जब सुबह करीब 8 बजे चमन फाटक के पास इसे निशाना बनाया गया।
पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी में 13 की मौत हो गई जबकि चार पुलिस कर्मी घायल हो गए।।
बलूचिस्तान में बलूच हथियारबंद संगठनों ने अलग-अलग हमले किए, जिनमें 14 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। इन हमलों के निशाने पर सुरक्षा बल थे।
पाकिस्तान में इन दिनों पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला करने के मामले में तेजी देखने को मिल रही है। स्थानीय मीडिया ने लोकल पुलिस से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले की सेराई नौरंग तहसील में हुए एक धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम सात लोग मारे गए।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिकी मीडिया के एक रिपोर्ट ने अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने में पाकिस्तान की भूमिका पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया है कि ईरान का विमान पाकिस्तान के एयरबेस में रखा गया था।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन से टकरा दी।
एक बलूच सशस्त्र संगठन ने दावा किया है कि उसने बलूचिस्तान के खारान, वाशुक, अवारान, केच और मस्तंग में पाकिस्तान की सेना के खिलाफ दस हमले किए और दस सैन्यकर्मियों और चार कथित सरकारी एजेंटों को मार गिराया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत की निंदा की है, जिसे अब 1,000 दिन पूरे हो चुके हैं। पार्टी ने इसे साफ राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि इसका कोई संवैधानिक या कानूनी आधार नहीं है।
बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने शुक्रवार को 29 अप्रैल को हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान के शहर डेरा मुराद जमाली के पास पट फीडर पेरोपोल इलाके में सड़क निर्माण साइट की मशीनरी को नुकसान पहुंचाया गया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


