Pakistan - Page 3
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौता अगले 24 घंटों में अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने ई-साइनिंग की तैयारियों का भी जिक्र किया।
पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पास सेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय मीडिया ने सैन्य प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। सरकार की आलोचना करते हुए संगठनों ने कहा कि इंटरनेट बंद करना, बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार करना और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करना क्षेत्र में मानवाधिकारों की स्थिति के गंभीर रूप से बिगड़ने का संकेत है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित रावलकोट शहर में मंगलवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के सदस्यों और कानून-व्यवस्था संभालने वाली सुरक्षा एजेंसियों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हिंसा में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ प्रदर्शनकारी और चार सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
जापान में खेले जा रहे एशिया कप अंडर-18 हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के एक अधिकारी ने भारत को मैच जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई।
पाकिस्तान खुद को अंतरराष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन एक रिपोर्ट में कश्मीर, कारगिल युद्ध, ओसामा बिन लादेन और परमाणु तकनीक से जुड़े पुराने मामलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पाकिस्तान का पिछला रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं रहा है। ऐसे में अगर वह ईरान, सऊदी अरब और इजरायल जैसे देशों से जुड़े किसी भी कूटनीतिक प्रयास में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है, तो उसकी भूमिका को सावधानी और संदेह के साथ देखा जाना चाहिए।
खैबर पख्तूनख्वा के मर्दान में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। यह दुर्घटना स्वात मोटरवे के खोरो कोटाय सईदाबाद इलाके में हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


