Pakistan - Page 5
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हुए अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली है। दावा है कि इस दौरान सेना के 42 कर्मी मारे गए, कई घायल हुए और एक सैनिक पकड़ा भी गया।
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची अपने छोटे से डेलिगेशन के साथ पाकिस्तान पहुंचे, जहां अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर से मुलाकात की। पाकिस्तान के बाद अराघची ओमान और रूस के दौरे पर भी जाएंगे।
पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और सेना के कमांडर फील्ड मार्शल असीम मुनीर से ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से बातचीत की है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, अराघची अपने डेलिगेशन के साथ शुक्रवार रात तक पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।
पाकिस्तान ने सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण लिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड करने की मांग की है।।
बलूचिस्तान के स्थानीय लोगों संग पाकिस्तानी आर्मी की ज्यादती का सिलसिला जारी है। एक बड़े सामाजिक और मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि हाल ही में पाक सेना ने पांच बलूचों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के जान से मार डाला, वहीं चार अब तक लापता बताए जा रहे हैं।
हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए शांति प्रक्रिया को अन्य माध्यमों से आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।
अमेरिका और ईरान में बातचीत का पहला राउंड इस्लामाबाद में हुआ। हालांकि, इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों पक्षों के बीच यह बैठक विफल रही।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी झंडे वाले दो तेल टैंकरों ने अचानक 180 डिग्री घूमकर अपना रास्ता बदल लिया।
बलूचिस्तान में फिर पाकिस्तानी सेना की ज्यादती सुर्खियों में है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रांत के बरखान के एक रिहायशी इलाके में बम बरसाए गए जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 12 की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


