Pakistan - Page 6
बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बड़ा दावा करते हुए अपने नए नौसैनिक विंग के गठन की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि उसने अपनी पहली समुद्री कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी नौसैनिकों को मार गिराया।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने 'इस्लामाबाद टॉक्स' खत्म होने के बाद पहला आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच घंटों की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। गैर-नतीजतन वार्ता खत्म होने के बाद ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से रवाना हो गया है।
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर लगभग 21 घंटे की बातचीत हुई। हालांकि, यह लंबी बातचीत बिना किसी डील के खत्म हो गई। इसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं।
बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया।
पाकिस्तान में तपेदिक (टीबी) अभी भी सबसे घातक बीमारियों में से एक है और हर साल हजारों लोगों की जान लेता है। रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना 1,800 से अधिक नए टीबी के मामले सामने आते हैं और लगभग 140 लोग रोज मर जाते हैं।
पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों से चीन के साथ उसके संबंधों में तनाव पैदा हो गया है।
संयुक्त अरब अमीरात के खोर फक्कन पोर्ट पर ईरान ने हमला किया। एक मिसाइल इंटरसेप्शन में तीन पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को यूएई में हुई इस घटना पर चिंता जताई।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के आखिर से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण 45 लोगों की मौत हो गई और 105 लोग घायल हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने उन खबरों का खंडन किया कि ईरान, अमेरिका के साथ भविष्य की बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने को तैयार नहीं है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


